सफलता की कहानी- गंगानगर चांदनी की हुई निःशुल्क हार्ट सर्जरी

सफलता की कहानी- गंगानगर चांदनी की हुई निःशुल्क हार्ट सर्जरी

सफलता की कहानी- गंगानगर
चांदनी की हुई निःशुल्क हार्ट सर्जरी
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। श्रीगंगानगर की चांदनी भी उन हजारों लोगों में से एक है, जिन्हें योजना के तहत निःशुल्क इलाज मिला।
श्रीगंगानगर की श्रीमती चांदनी के पति बजरी, सीमेंट के काम से जुड़े हैं। घर में दो बच्चे हैं। चांदनी जी खुद एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर चलाते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक चांदनी की तबियत खराब रहने लगी। थोड़ी दूर पैदल चलने से सांस फूल जाती। बीपी भी कम रहने लगा और सीने में दर्द की शिकायत भी थी। राज्य सरकार की ओर से अभी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई थी जिसमें श्रीमती चांदनी के परिवार ने 850 रुपये जमा कर अपना रजिस्टेशन कराया था। पॉलिसी डाक्यूमेंट्स जब इनके हाथ में आया तो इनको बताया गया कि अब आपका प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में हो पायेगा।
श्रीमती चांदनी की खराब तबियत को देख उनके पति योजना से सम्बद्ध श्रीगंगानगर के डॉ. एस. एस. टांटिया एमसीएच एंड रिसर्च सेंटर में ले कर गए और खुद की पात्रता की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया और हार्ट से जुड़ी जरूरी जांचे की गई। जांच में आया कि चांदनी के वाल्व में दिक्कत है, जिसकी सर्जरी होनी जरूरी है। उनके पति को इसके बारे में बताया गया। योजना के लाभार्थी होने से उनके इलाज पर पैसा नहीं लगेगा, इसकी जानकारी भी दी गई। 2 जून 2021 को चांदनी के हार्ट की सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा की गई और उनकी समस्या का निदान किया गया। योजना में उनका इलाज, दवाइयां और सभी जांचे निःशुल्क हुई।
श्रीमती चांदनी को 13 जून 2021 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और अब वो घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रही हैं। चांदनी जी के परिजनो ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जीवन की डगर आसान हो गई है। सरकार की संवेदनशील योजना से बड़ा लाभ मिला है। गरीब और मध्यमवर्ग के परिवारों को जिनका बीमारी आने पर बड़े खर्चो से सब कुछ बिखर जाता था उनके लिए यह योजना जीवनदायिनी बनी है।
—–

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.