पुलिस अधीक्षक ने ग्रहण किया कार्यभार
सवाई माधोपुर 09 जून 2021
सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के स्थानांतरण के बाद राजेश सिंह ने आज सवाई माधोपुर के नये पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया । पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए । गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी को राजसमंद लगाया गया है । वहीं राजेश सिंह को जयपुर एसओजी से सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक लगाया गया है । कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया । तदपश्चयत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता की और मीडिया से रूबरू होते हुवे कहा कि जिले में आपराधिक घटनाओं और अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही अवैध बजरी खनन की रोकथाम को लेकर भी कार्यवाही की जाएगी । जिले की आमजनता की सुरक्षा और जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे । बदमाशो पर अंकुश लगाया जायेगा ताकि जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति कायम रहा सके ।
देखे वीडियो https://youtu.be/KEae3_ba-W0
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.