दोनों घटनाओं के आरोपियों की होगी शीघ्र गिरफ्तारी – तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री

दोनों घटनाओं के आरोपियों की होगी शीघ्र गिरफ्तारी – तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री

दोनों घटनाओं के आरोपियों की होगी शीघ्र गिरफ्तारी – तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री
जयपुर, 29 मई। चिकित्सक दंपती की हत्या एवं सांसद पर किये गये हमले की निंदा करते हुए तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि दोनों मामलों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी जिसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं।
डॉ. गर्ग ने भरतपुर में एक वक्तव्य में कहा कि चिकित्सक दंपती की हत्या का मामला दो साल पूर्व हुई घटना से जुड़ा हुआ है। चिकित्सक दंपती के मामले में किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जायेगा बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने के बाद सजा दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में चिकित्सक दंपती को दी गई धमकी की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए थी और संभवतया इसी वजह से यह दुःखद घटना घटित हुई। उन्होंने कहा कि भरतपुर शहर के सभी प्रमुख स्थलों को सीसीटीवी सर्विलेंस से जोड़ा जायेगा जिससे अपराधियों के बारे में सटीक सूचना प्राप्त हो सके।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.