19 हजार 108 परिवारों का अपनी छत का सपना साकार,
कलेक्टर ने 3 हजार 965 अतिरिक्त घर जल्द से जल्द बनाने के दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 12 मई। जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लंबित 3 हजार 965 घरों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित विकास अधिकारियों को दिये हैं। जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने बताया कि गत 4 वर्ष में जिले में इस योजना में 23 हजार 73 पात्र परिवारों को आवास बनाने के लिये स्वीकृति दी गई। इनमें से 22 हजार 876 ने प्रथम, 21 हजार 312 ने द्वितीय तथा 18 हजार 752 ने तृतीय किश्त प्राप्त कर ली है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने घर से वंचित 3 हजार 965 परिवारों से सम्पर्क कर घरों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये, अगर इनमें से कोई परिवार दूसरी जगह विस्थापन कर गया है तो उसकी जगह पात्रता सूची में पैन्डिंग परिवार का चयन कर स्वीकृति जारी की जाये। जो परिवार जानबूझ कर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करवा रहे हैं, उनसे पहली और दूसरी किश्त की वसूली की कार्रवाही की जाये।
उल्लेखनीय है कि जिले में चौथ का बरवाड़ा में 2 हजार 73, खण्डार में 4 हजार 53, गंगापुर सिटी में 2 हजार 659, बामनवास में 3 हजार 126, बौंली 4 हजार 165 तथा सवाई माधोपुर में 3 हजार 32 परिवारांे को इस योजना में घर बनाने के लिये सहायता राशि आवंटित हुई है और इन सभी ने अपना घर बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया है।
—000—
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.