लॉकडाउन एवं जन अनुशासन पखवाडे की गाइडलाइन की पालना करवाई

लॉकडाउन एवं जन अनुशासन पखवाडे की गाइडलाइन की पालना करवाई

पुलिस एवं प्रशासन की टीमों ने किया पैदल मार्च
लॉकडाउन एवं जन अनुशासन पखवाडे की गाइडलाइन की पालना करवाई
सवाई माधोपुर,  कोरोना संक्रमण के प्रसार की चैन को तोडने के लिए राज्य सरकार द्वारा जन अनुशासन पखवाडा एवं सख्त लॉकडाउन लगाया हुआ है। जिला कलेक्टर द्वारा जिले में लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की 29 जेईटी बनाई गई है। संयुक्त टीमो ंद्वारा सख्ती के साथ गाइड लाइन की पालना करवाने तथा गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने पर चालान काटने की कार्रवाई भी की जा रही है।
सोमवार को सुबह नौ से साढे नौ बजे के बीच सभी उपखंड मुख्यालय एवं बडे कस्बों में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को लॉकडाउन की पालना करने के निर्देश दिए।
सवाई माधोपुर में तहसीलदार प्रीति मीना, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाडी, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, थानाधिकारी कुसुमलता सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च किया। इसी प्रकार गंगापुर में उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला। मित्रपुरा, बौंली, चौथ का बरवाडा, मलारना डूंगर, खंडार वजीरपुर, बामनवास सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा पैदल मार्च निकाला तथा लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाने, मास्क लगाने, गाइड लाइन का पालन करने का संदेश दिया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.