भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.55 लाख जांच हुई; नया रिकॉर्ड बना

भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.55 लाख जांच हुई; नया रिकॉर्ड बना

लगातार सातवें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा

लगातार चार दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या तीन लाख से कम

भारत में पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20.55 लाख जांच हुई; नया रिकॉर्ड बना

भारत में लगातार सातवें दिन कोविड-19 से स्वस्थ वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से ज्यादा थी। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,69,077 लोग स्वस्थ हुए।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,23,55,440हो गयी। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 86.74 प्रतिशत हो गयी।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में 10 राज्यों की 75.11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YHMP.jpg

एक औरसकारात्मक घटनाक्रम के तहतभारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नएमामले लगातार चार दिनों से तीन लाख से हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,76,110 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 10 राज्यों की 77.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 34,875 और उसके बाद कर्नाटक में 34,281 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WMM4.jpg

दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 31,29,878 हो गयी।

यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 12.14 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 96,841 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की हिस्सेदारी 69.23 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034D37.jpg

नीचे दिया ग्राफ पिछले 24 घंटों में राज्यों में सक्रिय मामलों में आए बदलाव को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UPUG.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे में 20.55 लाख से ज्यादा जांच हुई जो अब तक किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा जांच है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने कल बना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 13.44 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,55,010 जांच हुईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005XV1M.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.11 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,874 मौतें हुई हैं।

नई मौतों में दस राज्यों की हिस्सेदारी 72.25 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 594 लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद कर्नाटक में 468 मौतें हुईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006Z1NI.jpg

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके के कुल संख्या आजकरीब 18.70 करोड़ हो गयी है।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 27,31,435सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 18,70,09,792 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 96,85,934 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,67,394 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,46,36,501 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 82,56,381 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 70,17,189 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,83,47,950 और दूसरी खुराक लेने वाले 94,36,168 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,49,36,096पहली खुराक लेने वाले और 1,80,26,179 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एससीडब्ल्यू पहली खुराक 96,85,934
  दूसरी खुराक 66,67,394
एएफडब्ल्यू पहली खुराक 1,46,36,501
  दूसरी खुराक 82,56,381
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 70,17,189
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 5,83,47,950
  दूसरी खुराक 94,36,168
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 5,49,36,096
  दूसरी खुराक 1,80,26,179
  कुल 18,70,09,792

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.61 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00760MM.jpg

G News Portal G News Portal
73 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.