2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा किसी प्रकार के जश्न नही…

2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा किसी प्रकार के जश्न नही…

गंगापुर सिटी – केन्द्र की मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा किसी प्रकार के जश्न नही मना कर सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी मे आज गंगापुर सिटी मे फब्बारा चौक से ज़रुरत मंदो को खिचडी एवं हल्वे का अल्पाहार देकर शुरुआत की गई |
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा अल्पाहार का वितरण कर एवं शहर की विभिन्न कॉलोनियों में अल्पाहार भेजकर की गई । रेलवे स्टेशन, नसिया कॉलोनी, हॉस्पिटल, चूली गेट क्षेत्रों मे पार्षद कमलेश महावर के संयोजन में , ओसवाल चुंगी नाका, हाई स्कूल क्षेत्र के एरिया में पार्षद बबलू चौधरी के संयोजन में अल्पाहार वितरण किया गया एवं पार्टी के मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास के संयोजन में नहर रोड, ट्रक यूनियन, ईदगाह, उदेई मोड आदि क्षेत्रों में अल्पाहार वितरण किया गया।
कोरोना गाइड लाईन को देखते हुए कार्यक्रम को फब्बारा चौक पर सूक्ष्म एवं व्यवस्थित रूप से किया गया। इस अवसर पर पार्षद शिवहरी मीणा, बबलू चौधरी, योगेंद्र शर्मा, कमलेश महावर, भाजपा नेता वैध सत्यनारायण शर्मा, शिवदयाल जोशी, मिथलेश व्यास, नमो गुर्जर, राहुल गर्ग, मोहन लाल जांगिड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

देखे वीडियो

https://youtu.be/36Ycu_ffqsY

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.