विदेश जाने वालों को लगेगा कोरोना का टीका

विदेश जाने वालों को लगेगा कोरोना का टीका

विदेश जाने वालों को लगेगा कोरोना का टीका
सवाई माधोपुर 15 जून। जिले में जो भी व्यक्ति आवश्यक कारणों से विदेश जाना चाहते हैं उनका टीकाकरण किया जाएगा।
ऐसा कोई भी विद्यार्थी जिनको विदेश में पढने के लिए जाना है, जो विदेश में नौकरी कर रहें हैं व खिलाडी या उनसे संबंधित व्यक्ति जो कि टोकियो ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए जा रहे हैं या जाऐंगे, उनका टीकाकरण किया जाएगा।प्रदेश में 31 अगस्त से पहले विदेश जाने वाले ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविशील्ड वैक्सीन कर प्रथम डोज लिए हुए 28 दिन पूर्ण हो गए हैं एवं 84 दिन पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन पूरे होने से पहले भी दी जा सकती है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है।
वैक्सीन लगवाने के लिए आवेदक कोविड इन्फो पोर्टल पर जाकर इ इंडिमेशन फोर प्रायर वेक्सीनेशन पर फोरेन ट्रेवलर लिंक पर क्लिक कर अपनी विदेश जान संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन करना होगा। रजिस्टर्ड ई मेल आईडी अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा एकनाॅलेजमेंट प्राप्त होगा।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.