अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मीटिंग आयोजित – सवाई माधोपुर

अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मीटिंग आयोजित – सवाई माधोपुर

अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मीटिंग आयोजित
सवाई माधोपुर 28 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देषानुसार कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।
श्वेता गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि मीटिंग में जिलें की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन बंदियो की ओर से जमानत अर्जियॉ दायर करने का निर्णय लिया गया था। जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की ओर से जिलें की विभिन्न अदालतों मे विचाराधीन बंदियो की ओर से जमानत अर्जियॉ पेश की गई। जिसमें ट्रायल कोर्ट ने 10 बंदियो की अर्जियों को मंजूर करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.