18 से 44 आयु वर्ग के लिये टीकाकरण कार्यक्रम जारी – सवाई माधोपुर

18 से 44 आयु वर्ग के लिये टीकाकरण कार्यक्रम जारी – सवाई माधोपुर

18 से 44 आयु वर्ग के लिये टीकाकरण कार्यक्रम जारी
ऑनलाइन एवं स्पॉट पंजीयन पर होगा टीकाकरण
सवाई माधोपुर, 8 जून। कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को जिले में 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। 18 प्लस आयुवर्ग के लिए 9 जून बुधवार को 25 सैशन साइट्स पर टीकाकरण किया जाएगा।
टीकाकरण प्रभारी डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि इनमें सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, यूपीएचसी बजरिया, सिटी डिस्पेन्सरी सवाई माधोपुर, यूपीएचसी मानटाउन, पीएमओ गंगापुर सिटी, यूपीएचसी उदेई मोड़, सीएचसी बामनवास, सीएचसी बरनाला, सीएचसी बौंली, सीएचसी मित्रपुरा, सीएचसी मलारना डूंगर, सीएचसी खिरनी, सीएचसी वजीरपुर, सीएचसी खण्डीप, सीएचसी पिलोदा, सीएचसी खण्डार, सीएचसी बहरावण्ड़ा खुर्द, सीएचसी चौथ का बरवाड़ा, सीएचसी कुण्डेरा, सीएचसी भगवतगढ़, सीएचसी शिवाड़, पीएचसी बाटोदा, पीएचसी भाड़ौती, पीएचसी फलौदी एवं पीएचसी बालेर, पीएचसी रवाजना चौड एवं पीएचसी तलावडा में इस आयुवर्ग के लाभार्थियों को ऑन लाइन एवं स्पॉट पंजीयन के आधार पर टीकाकरण किया गया। उन्होेने लाभार्थियों से टीकाकरण सैशन का लाभ लेकर अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि 45 प्लस आयुवर्ग के लाभार्थियों को सभी सीएचसी, पीएचसी एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केम्पों में टीकाकरण किया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.