राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर वसुंधरा जन रसोई का शुभारंभ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू की गई वसुंधरा जन रसोई मैं प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन जब तक लोग डाउन रहेगा निशुल्क भोजन का वितरण गरीब व बेसहारा लोगों को किया जाएगा
जगदीश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक रणथंभौर सर्किल पर स्थित फूड सर्किल रेस्टोरेंट पर यह जन रसोई सुचारू रूप से आगामी लोग डाउन तक चलती रहेगी । इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कमलेश जलिया जिला महामंत्री देवेंद्र राठौर लालचंद गौतम सरदार मंजीत सिंह संजय सिकरवार सतीश सक्सेना उमेश पवार हरी प्रसाद गुप्ता पूर्व उपसभापति कपिल जैन नगर अध्यक्ष शिवचरण महावर असरार अहमद मनीष जैन आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा इंदिरा गांधी रसोई योजना चलाई जा रही है जिसमें ₹8 में भरपेट खाना खिलाया जा रहा है
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.