स्वयंसेवको ने किया नर्सिंग स्टाफ का अभिनन्दन – सवाई माधोपुर

स्वयंसेवको ने किया नर्सिंग स्टाफ का अभिनन्दन – सवाई माधोपुर

स्वयंसेवको ने किया नर्सिंग स्टाफ का अभिनन्दन
सवाई माधोपुर 9 जून। कोरोना के संकट मे 24 घंटे अपनी सेवाएं देकर हम सबको बचाने वाले कोरोना योद्धाओ का संघ की इकाई सेवा भारती द्वारा अभिनन्दन किया जा रहा है।
इस अभिनन्दन के क्रम मे कल बजरिया स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर और कंपाउंडर का कल पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, साथ ही गमछे और उपहार भेट कर सम्मानित भी किया गया।
संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने सभी चिकित्साकर्मियो का इस कोरोनाकाल में अपनी और अपने घर वालो की चिंता किये बिना जनता की भरपूर सेवा करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि आप सबकी बदौलत ही हम इस कोरोना जैसे अजात शत्रु से निजात पाने मे सफलता प्राप्त कर रहे है।
चिकित्साकर्मियो के अभिनंदन कर दौरान संघ के जिला प्रचारक लक्ष्मण सिंह, विभाग संपर्क प्रमुख दिनेश गोहिल, सेवा भारती के विभाग प्रमुख रामप्रसाद राजपूत, ब्रजवल्लभ शर्मा, गोविंद शर्मा देवेंद्र माली रघुनन्दन गुप्ता रामवतार सेन, सुरेंद्र शर्मा अरविंद गौत्तम योगेंद्र चैहान रजत भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.