मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
सवाई माधोपुर 10 दिसम्बर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम लिखवाना चाहिए। उन्होंने मतदान का प्रयोग अवष्य करने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली बनाई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने रंगोली की सराहना करते हुए लोगों को इसके माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को मतदाता जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.