नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के लिए मतदान कल

नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के लिए मतदान कल

नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के लिए मतदान आज
सवाई माधोपुर 10 दिसम्बर। नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के 60-60 वार्ड के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान दलों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर प्रांगण में अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री देकर मतदान केन्द्रों के लिए गुरूवार को रवाना किया गया।
नगर परिषद चुनाव के लिए अंतिम प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह पंवार ने कहा कि मतदान अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरशः पालना करते हुए चुनाव सम्पन्न करवाएं। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों एवं अन्य मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय रखते हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाएंे।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कोविड एडवाईजरी एवं प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाए। कोविड पॉजिटिव मतदान करना चाहे तो सबके अंत में पीपीई किट पहनकर मतदान कर सकता है।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.