सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान है वार्ड वासी लालसोट

सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान है वार्ड वासी लालसोट

सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान है वार्ड वासी
लालसोट 17 मई। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में वार्ड वासियों का कहना है कि उनके बाढ़ में गंदगी का अंबार है, वहां पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है, वार्ड वासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया लेकिन उसके बाद में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार इतने प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर गंदगी की वजह से कोरोना महामारी मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा है, गंदगी से आसपास के सभी वार्ड वासी काफी परेशान है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करवाने के बावजूद भी हमारी सुनवाई नहीं हुई, इसी बीच वार्ड नंबर 2 के पार्षद राकेश चंडालिया ने बताया कि विगत कई दिनों से वार्ड नंबर 2 की सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही। हमारे द्वारा कई बार नगर पालिका के एसआई राजेश मीणा व जमादार राम खिलाड़ी को कई बार वार्ड में हो रही गंदगी के बारे में अवगत करा दिया लेकिन हमारे वार्ड की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड में एक भी बार सैनिटाइजर नहीं करवाया गया है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.