बिणजारी गांव में गहराया जल संकट – चौथ का बरवाड़ा

बिणजारी गांव में गहराया जल संकट – चौथ का बरवाड़ा

बिणजारी गांव में गहराया जल संकट
चौथ का बरवाड़ा 2 जून। क्षेत्र के ग्राम बिणजारी बैरवा बस्ती के लोगों को लगभग एक साल से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
राजेंद्र बेरवा व ग्रामीणों ने बताया की बस्ती में एक मात्र हेडपंप था। जो खराब हो जाने से नकारा हो गया। वर्तमान में पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। पहले तो खेतों पर चलने वाली ट्यूबवेल से पानी लेकर आते थे। अब फसल नही होने के कारण वे भी बंद है। गर्मी तेज होने से जानवर प्यास से मर रहे हैं। कई बार प्रशासन और ग्राम पंचायत को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
वहीं इस समस्या पर सरपंच रामविलास गुर्जर ने बताया कि दो दिन में ग्रामीणो की पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। साथ ही ग्राम बिणजारी में और भी नवीन हैडपंप लगवाए जाएंगे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.