ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत
सवाई माधोपुर 25 मई। भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना व भाजपा सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष की सहमति से प्रीतम सिंह चैधरी को जिलाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा सवाई माधोपुर नियुक्त किये जाने भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाअध्यक्ष का माला पहनाकर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें संगठन हित में कार्य करने के दिशानिर्देश दिये।
चैधरी को ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया का अभिनंदन किया। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री हरी प्रसाद गुप्ता,शहर मंडल अध्यक्ष चरण महावर,बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पार्षद चंदन सिंह नरुका, पूर्व पार्षद अलका शर्मा, रवि शर्मा, जगमाल सिंह नरूका, सुधीर शर्मा, दिनेश नाटाणी, अशोक जैन, शैलेंद्र सिंह, संजय सिकरवार आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।