धोएंगे हाथ बार बार, कोरोना भगाएंगे

धोएंगे हाथ बार बार, कोरोना भगाएंगे

धोएंगे हाथ बार बार, कोरोना भगाएंगे
सवाई माधोपुर 21 मई। युवा ब्राह्मण समाज, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस पर व्यापक स्तर पर कोरोना संदेश दिया गया।
जिसमे नन्हे बच्चों से लेकर गणमान्य बंधुओं जिला महामंत्री भाजपा आचार्य लोकेंद्र शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर जोशी, ज्ञानेंद्र शर्मा नवदीप स्कूल, पंडित लालचंद गौतम, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, अमित कुमार शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित कई सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा कोरोना से सतर्क रहने के साथ मास्क और सेनेटाइजर के उचित प्रयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम से जुड़े श्रीराम शर्मा, कुलदीप शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव साप्ताहिक कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ है। प्रतियोगिताओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जायेंगे और प्रतियोगिताओं में विजय हुए प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा।
गौरतलब है कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसमें अविनाश शर्मा, पंकज दीक्षित, चंचल शर्मा, लोकेश भारद्वाज, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, विपिन शर्मा, सौरभ हिंदू, अनुपम शर्मा, अमित पाठक, धीरज शर्मा, मनीष शर्मा, हर्ष सीठा, नवदीप शर्मा, विजय सीठा, अखिलेश उपाध्याय, वेंकट शर्मा, मनु पारीक, दीपक शर्मा, विशाल सीठा, कपिल शर्मा, मनु शर्मा एवम समस्त संगठित युवा ब्राह्मण समाज, सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.