पत्र लिखकर अस्थमा मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की

पत्र लिखकर अस्थमा मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

दिनांक 18/05/2021

गंगापुर सिटी – पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी को पत्र लिखकर अस्थमा मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं ।
उन्होंने कहा कि कोरोंना महामारी के चलते सरकार द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर व्यवस्था को संपूर्ण रूप से अपने हाथ में ले लिया जाने तथा निजी क्षेत्र के सभी सिलेंडरों को जमा कर लिया जाने के कारण अस्थमा मरीजों को भारी परेशानी हो रही है ।
गुर्जर ने कहा कि सिलेंडर नहीं मिलने के कारण 2-3 अस्थमा रोगी अपनी जान दे चुके हैं, इस प्रकार की सूचनाएं आ रही है, जो पीड़ादायक के साथ मानवता के भी खिलाफ है। सभी लोग इतने संपन्न नहीं कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद सके, ऐसे मे प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है, कि जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं ।
पूर्व विधायक ने कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार पूरे क्षेत्र में 20-21 लोग अस्थमा मरीज हैं, उन्हें समय पर ऑक्सीजन मिलनी चाहिए ।
गुर्जर ने लोगों से धैर्य एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए, कोरोना गाईडलाइन की पालना करने का अनुरोध किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.