अवैध शराब बेचते हुए 2 जनो को किया गिरफ्तार – अलवर 

अवैध शराब बेचते हुए 2 जनो को किया गिरफ्तार – अलवर 

अवैध शराब बेचते हुए 2 जनो को किया गिरफ्तार – खेरली/अलवर

अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशानुसार अवैध शराब बिक्री को लेकर चलाए जा रहे अभियान को लेकर खेरली थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में दो अलग-अलग जगह पर कार्यवाही की गई।

थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यवाही के दौरान दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कुल 96 पव्वे जप्त किये गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश मीणा पुत्र रामदयाल मीणा निवासी बाई पास रोड वार्ड नं 20 गंगा कॉलोनी थाना खेरली एवं दूसरा आरोपी मोहललाल पुत्र मूलाराम जाती जाटव उम्र 47 साल निवासी दांतिया थाना खेरली बताया गया है।

पुलिस टीम की इस कार्यवाही के दौरान खेरली थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह मीणा एवं समुंदर सिंह चौधरी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना काफी दिन से मिल रही थी।

इसी को लेकर आज मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई है। तथा क्षेत्र में जितनी भी अवैध शराब की दुकानें चल रही हैं उन सभी पर पुलिस अधीक्षक के आदेशों की अनुपालना में अगले 15 दिनों तक कार्यवाही अभियान जारी रहेगा।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.