राजस्थान में भरतपुर की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने 23 गौवंश को गोतस्करो से मुक्त करा 10 चक्का ट्रक आरजे जीबी 1414 को किया है जप्त। दो गाय मिली मृत अवस्था मे। थानाधिकारी रामनरेश मीणा ने बताया कि पीपलखेडा की तरफ से आ रहे इस 10 चक्क ट्रक की सूचना पर चौकी अमरूका पर नाकाबंदी करवायी गयी थी लेकिन पुलिस जीप द्वारा पीछा करने तथा आगे अमरूका चौकी द्वारा सघन नाकाबदीं के कारण ट्रक चालक ने ग्राम अमरूका मे दूध की डेयरी के पास अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक की साफट टूटने से ट्रक रूक गया और ट्रक चालक सघन आबादी का फायदा उठाकर गांव मे घुस गया जिसका पीछा किया मगर नही मिला। ट्रक मे कुल 23 गौवध बंधे मिले जिनमे (16 सांड, 5 गॉय, 2 मृत गॉय) थी ।जिनको मुक्त कराया गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.