5 कार्टुन अवैध अंग्रेजी व देशी शराब को किया है जप्त।

5 कार्टुन अवैध अंग्रेजी व देशी शराब को किया है जप्त।

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में पुलिस थाना सेवर की एक टीम ने थानाधिकारी अरुण कुमार चौधरी के नेतृव में कार्यवाही करते हुए गाव कुम्हा में 5 कार्टुन अवैध अंग्रेजी व देशी शराब को किया है जप्त।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि पुत्र जंगलिया जाट निवासी कुम्हा अपने मकान के बाहर सडक पर दो प्लास्टिक के कटटों के साथ खडा है जिसमे अवैध शराब है। सूचना पर जब पुलिस गाव में पहुची तो आरोपी पुलिस को देखकर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के 5 कार्टूनों को छोडकर गलियो में भाग गया। पुलिस ने शराब के कार्टूनों को जप्त कर भागे आरोपी की तलाश शुरू की है। थाने के सहायक उपनिरीक्षक राधाकिशन, हेडकांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल मानवेन्द्र तथा चालक कांस्टेबल संजय सिंह ने गाव में दी थी दविश।
No photo description available.

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.