अवैध देशी शराब के 52 पव्वे जब्त एक आरोपी गिरफ़्तार-गंगापुर सिटी
उदेई मोंड थाना पुलिस ने अवैध रुप से देशी शराब के पव्वे ले जाते हुए एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52 पव्वे जब्त किए है। उदेई मोड थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देशन में गठित टीम किरोड़ी लाल, विजय, लोकेश व गजेन्द्र सिंहने गश्त के दौरान शेड रोडगंगापुर सिटी से आरोपित हरीश शर्मा पुत्र बद्रीलाल शर्मा निवासी अग्रवाल धर्मशाला के पीछे के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब के जप्त किए जाकर धारा 19/ 54 एक्साईज एक्ट में कायम की। साथ ही आरोपी से अवैध शराब के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।