भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की थाना पहाडी पुलिस ने भरतपुर, अलवर तथा हरियाणा के फिरोजपुर झिरका में दर्ज लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित 5 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने मुखबिर की इत्तला पर गांव घाटमिका निवासी वांछित अपराधी जब्बा उर्फ जावेद पुत्र इस्माईल उर्फ ईस्माल्ली मेव निवासी घाटमिका थाना पहाडी को एक देशी कट्टा 12 बोर मय कारतूस के साथ गिरफतार किया।
थाना पहाड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार 5 हजार के अंतरराज्जीय बदमाश घाटमिका निबासी जब्बा उर्फ जावेद मेव का मामला। बताया गया है कि गिरफ्तार बदमाश है राजस्थान ब हरियाणा का कुख्यात गौतस्कर। थाना पुलिस को एक महीने के अंदर तीसरे कुख्यात इनामी बदमाश को पकड़ने में मिली है सफलता। इस इनामी बदमाश को धरदवोचने के लिए थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल जसवंत सिंह 967 ब साहब सिंह 521, कांस्टेबल जगदीश 1729, शहजोर 2043, मान सिंह 610, विक्रम सिंह 2374, भूप सिंह 2210, परसराम 2622, चालक कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह 357 की टीम का किया गया था गठन।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.