डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार – अलवर

डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार – अलवर

अलवर :  उत्तर मध्य रेलवे आगरा के एईएन रमेश सिंह को अलवर एसीबी ने रविवार शाम को ठेकेदार से डेढ़ करोड़ रुपए के बिल पास करने की ऐवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने रामगढ कस्बे में एईएन रमेश सिंह को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने वाला अधिकारी चालाक था। जो ठेकेदार को कभी कहीं कभी कहीं बुलाता रहा। इस कारण एसीबी की टीम को भी सुबह से उनका पीछा करना पड़ा। एईएन के अंडर में करीब 20 करोड़ रुपए का काम चल रहे हैं। इसमें रामगढ़, बांदीकुई सहित कई जगहों पर पुल निर्माण के छोटे बड़े काम शामिल हैं। जिस ठेकेदार ने शिकायत दी उसका केवल डेढ़ करोड़ रुपए के बिल पास किए जाने थे।
May be an image of 1 person

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.