दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या का आरोपी अनुज गुर्जर गिरफ़्तार – भरतपुर

दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या का आरोपी अनुज गुर्जर गिरफ़्तार – भरतपुर

भरतपुर में 28 मई को शाम 5 बजे नीमदा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर सुदीप गुप्ता ब उनकी पत्नी डाक्टर सीमा गुप्ता की दिनदहाड़े सरेराह नृशंस हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी 5 हजार के इनामी अनुज गुर्जर की गिरफ़्तारी को निश्चित ही पुलिस के लिए एक उपलब्धि माना जा रहा है लेकिन पुलिस की जुवानी अनुज की गिरफ्तारी की जो कहानी बताई जा रही है वह किसी को हजम नही हो रही।

इस सम्बंध में पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि अनुज अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जा रहा था इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने सेवर बयाना मार्ग के बीस मोरा इलाके में नाकेबंदी कर उसे गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी से अभी हथियार बरामद नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।

जबकि सूत्रों की अगर माने तो पुलिस के दवाव के बाद भरतपुर में तैनात रहे रहे गुर्जर समुदाय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मध्यस्थता के बाद अनुज से पुलिस के सामने समर्पण कराया गया। फिलहाल हालात कोई से भी रहे हो लेकिन पुलिस को आज मिली इस उपलब्धि के बाद पुलिस महकमे ने राहत की साँस ली है। हत्या के षडयन्त्र मे शामिल दौलत उर्फ भोलू गुर्जर तथा निर्भान सिंह गुर्जर व घटना के वक्त मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर के साथ मोटरसाइकिल चालक महेश गुर्जर को पहले ही गिरफतार किया जा चुका है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.