बयाना की शिवगंज मंडी में पुराने चौकीदारों को हटाते ही मंडी में आये दिन हो रही चोरियो की खुल गई पोल। बीती देर रात नए चौकीदारों ने एक चोर की पकड़ कर पिटाई के बाद कर दिया पुलिस के हवाले। कल्ला नामक इस चोर के पास से एक ट्रेक्टर ट्रोली भी हुई है बरामद जिसमे भरकर बह चोरी की सरसो की बोरियो को ले जाने की फिराक में था। बताया गया कि देर रात एक चोर आढ़त के ताले तोड़ कर सरसों के कट्टे चोरी कर रहा था। इतने में उसे गश्त कर रहे चौकीदारों ने देख लिया। चौकीदारों ने चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी रात को ही जमकर पिटाई कर डाली।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.