नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास ,दो आरोपी गिरफ्तार – गंगापुर सिटी

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास ,दो आरोपी गिरफ्तार – गंगापुर सिटी

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास ,दो आरोपी गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी- शहर में तहसील के सामने नहर रोड स्थित इस्लामपुरा कॉलोनी से आज पुलिस को एक सूचना मिली जिसके अंतर्गत कुछ लड़कों को एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करते पकड़ा।लोगों ने एक धर्मशाला इन लड़को को बंद कर दिया। लोगों का कहना था कि यह चार, पांच लड़के एक मूक-बधिर लड़की को बहला-फुसलाकर इस धर्मशाला में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत बाहर से गेट का ताला लगाकर पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव भी किया गया और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उप जिला कलेक्टर अनिल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा पुलिस जाब्ते के साथ कॉलोनी में पहुंचे और मामले को शांत करवाया। वही आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा देर शाम को नाबालिग बालिका का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। इलाके में अभी भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

देखे वीडियो

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.