कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत-गंगापुर सिटी

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत-गंगापुर सिटी

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत-गंगापुर सिटी

सदर थाना क्षेत्र के लालपुर उमरी गांव के पास हाइवे सड़क मार्ग पर गुरुवार शाम एक कार गाड़ी ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर युवक की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

सदरथाना प्रभारी किशन सिंह मीना ने बताया कि बाढ़ बिलोना गोखपुरा,थाना मलारना डूंगर निवासी आकाश बैरवा (18) वह गंगापुर सिटी से अपने गांव बाइक से जा रहा था। इस दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही एक कार ने रोंड़ साइड में जाकर टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से कार को बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

देखे वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=WgGktMOMRA4
https://www.youtube.com/watch?v=_cLSf7cs0eQ
https://www.youtube.com/watch?v=5OUrYAdV434

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.