राजस्थान में भरतपुर के कस्वा कुम्हेर में 9 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालते समय बरताई गाव निबासी जसवीर सिंह के एटीएम कार्ड को लेकर भाग गए दोनों बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज आई है सामने। गौरतलब है कि अपने भाई के खाते से रुपये निकाल रहे जसवीर के एटीएम ट्रांजेक्शन को दोनों बदमाशों ने नजदीक से देखते एटीएम का पिन भी पढ़ लिया और बाद में बे उसके एटीएम कार्ड को लेकर भाग गए। पीड़ित जसवीर ने बताया कि बाद में इन बदमाशों ने उसके भाई के खाते से 20 हजार रूपये पार कर दिए। इससे पहले कि ये बदमाश और लोगो के साथ भी करे ऐसी ही वारदात आप भी पहचानिए इन बदमाशों को ताकि उन्हें पहुचाया जा सके सींखचों के पीछे।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.