पकड़ा गया दाऊद गैंग का गुर्गा दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम

पकड़ा गया दाऊद गैंग का गुर्गा दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम

कोटा में पकड़ा गया दाऊद गैंग का गुर्गा दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम
कोटा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दाऊद इब्राहिम गैंग के हिस्ट्रीशीटर गुर्गे दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम को गिरफ्तार किया है। दानिश के ऊपर 6 से ज्यादा हत्या सहित मादक पदार्थों की तस्करी आदि के दर्जनों के मुकदमे दर्ज हैं। दानिश मुंबई के डोंगरी इलाके से लंबे समय से फरार घोषित है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से सूचना के बाद पुलिस दानिश को गिरफ्तार करने में सफल हो सकी।
मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लंबे समय से दानिश की तलाश में थी। दानिश बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों का नेटवर्क संचालित करता था और मुंबई में भी वह इसे सप्लाई करने के काम में जुड़ा हुआ था। दानिश यह काम काम एक बड़ी गैंग के जरिए करता है। नारकोटिक्स ने दानिश के कोटा से होकर गुजरने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर आई पुलिस ने शहर की नाकेबंदी शुरू कर दी।नाकाबंदी के दौरान एक वाहन में सवार दानिश पकड़ा गया। दानिश के पास से पुलिस ने 170 ग्राम चरस भी बरामद की है। पुलिस द्वारा दानिश को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

G News Portal G News Portal
83 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.