राजस्थान में भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में सेंत गांव के पेट्रोल पंप के पास खेत में एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा मिलने के बाद गाब में सनसनी फैल गई। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। थाना पुलिस ने शव को शिनाख्तगी के लिए कुम्हेर के अस्पताल में रखवाया है। शव के चेहरे पर खून के निशान है इसके अलावा शव के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। शव की पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.