वीकेश हत्या के मामले में चार शातिर बदमाशों पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित

वीकेश हत्या के मामले में चार शातिर बदमाशों पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित

वीकेश हत्या के मामले में चार शातिर बदमाशों पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित-गंगापुर सिटी

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गत दिनों छोटी उदेई गांव में वीकेश मीना की हुई हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे चार शातिर बदमाशों पर इनाम घोषित की घोषणा की गई है। ये चारों अपराधी गंगापुर सिटी वृत क्षेत्र अंतर्गत निवासी है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले, व्यक्ति को इनाम मिलेगा।उन्होंने बताया कि सेवा गांव निवासी नागराज उर्फ भगवान सिंह मीणा को पकड़ में सहयोग करने पर दो हजार का इनाम मिलेगा। इसी प्रकार नेहरु पुत्र लोहड़े मीणा निवासी बडौदा पर दो हजार रुपए का इनाम,अवधेश मीणा निवासी बडौदा पर दो हजार रुपए का मिलेगा इनाम। इसी प्रकार कुंजी उर्फ कुंजी लाल मीणा निवासी खंडीप पर भी दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।अन्य आरोपियों की पकड़ के लिए दबिच जारी वही मामले की जांच कर रहे बामनवास पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारीके लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इसके अलावा आरोपितों के मोबाइल नंबरों के लोकेशन के आधार पर लगातार अपराधियों का पीछा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपित जल्दी पकड़े जाएगें।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.