कोविड-19 वैक्सीन पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
करौली, 9 दिसम्बर। कोविड-19 वैक्सीन पर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक जिला कलेक्टर सिदार्थ सिहाग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा 50 वर्ष अधिक उम्र के एवं उच्च जोखिम वालों का डाटा संग्रहण के निर्देश दिये गये है एवं राज्यस्तर से प्राप्त निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण हेतू विभागों को मानव संसाधन का डाटा निर्धारित प्रपत्र में एकत्रित कर पोर्टल पर इंद्राज किया जाने एवं टीकाकरण स्थलों की पहचान एवं टीकाकरण टीमों के गठन पर विस्तार चर्चा हुई। डॉ. मीना ने ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी जल्द गठन की बात रखते हुए अग्रिम पंक्ति के हैल्थ वर्कर का डाटा शीघ्र अपलोड का विचार रखा एवं बैठक में आरसीएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना द्वारा वैक्सीन ट्रांसर्पाेटेशन हेतू वाहनों की संख्या एवं कोल्ड चौन का भौतिक सत्यापन की स्थिति रखी गई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीशचंद मीना, कार्यवाह पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता एवं डीपीएम आशुतोष पांडेय मौजूद रहें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.