चाकू से गोदकर की हत्या

चाकू से गोदकर की हत्या

राजस्थान के भरतपुर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव सांतरुक में जान से मारने की एलानिया धमकी देने के कुछ घण्टो बाद ही शुक्रवार की देर रात पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े में सो रहे युवक सतेंद्र जाट (28) पुत्र सोरन सिंह की चाकू से गोदकर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई।

शनिवार सुबह जब पत्नी उसे जगाने गई तो सामने पति की खून से सनी पड़ी लाश को देख उसके होश उड़ गए। मृतक के चेहरे पर चाकू से आधा दर्जन से ज्यादा वार के निशान मिले है। मामले में मृतक के परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है लेकिन गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बेटी 5 साल की दीक्षा और एक बेटा 2 साल का जतिन है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को सतेंद्र अपने खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकलवा रहा था तव परिवार के ही रिश्ते में भाई लगने वाले जीतू और बॉबी आए जिनसे मृतक की किसी बात की लेकर हुई कहासुनी के बाद जीतू और बॉबी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही, कहा- तेरा इलाज तो हम कर देंगे, तू सुबह का सूरज नहीं देख पाएगा। बताया गया कि जब इस धमकी की जानकारी मृतक के परिवार के बुजुर्गों को हुई तो उन्होंने उसे वाड़े पर नही सोने की सलाह भी दी लेकिन मृतक नही माना।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.