हत्या में वांछित चल रही महिला को गोवर्धन पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला मथुरा जनपद के थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के समीप प्रमिला सेवा सदन का है जहां पर 16 तारीख को एक महिला उर्मिला के द्वारा हारून नामक युवक के साथ धर्मशाला में कमरा लिया गया और प्रेमवती ने रात में हारून को अधिक शराब का सेवन करा कर उसी की
तौलिया से गला घोट कर हत्या कर दी और सुबह दिन निकलते ही वहां से घटना को अंजाम देकर फरार हो गई
उर्मिला सेवा सदन की संचालक के द्वारा जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब का पंचनामा भरकर मथुरा के लिए भेज दिया और महिला की तलाश में जुट गई
पुलिस ने काफी दर्द देने के बाद उस महिला को आज गांव घाटोली के पास से गिरफ्तार कर लिया इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए मथुरा पुलिस कप्तान गौरव ग्रोवर के द्वारा बताया गया की महिला अपने संबंधों को हारून से खत्म करना चाहती थी जिसे लेकर हारून तैयार नहीं था जिसको लेकर महिला ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है मृतक हारून के भाई के द्वारा गोवर्धन थाने में तहरीर देकर भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस में मुकदमा पंजीकृत संख्या 501 बटा 2020 धारा 302 में पुलिस ने प्रेम वती पत्नी स्वर्गीय राम दयाल निवासी तसई थाना कठूमर जिला अलवर के नाम दर्ज किया था युवती को गिरफ्तार कर गोवर्धन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी और केवल 3 दिनों में ही घटना का पर्दाफाश गोवर्धन पुलिस के द्वारा कर दिया गया
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.