उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के पानेरिया की मादड़ी में मंगलवार को दिनदहाड़े तलवारबाजी होने से सनसनी फैल गयी। इस घटना में एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार कैलाश मेनारिया नाम के व्यक्ति पर डूंगरपुर निवासी अमर सिंह ने तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में कैलाश मेनारिया का हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना के तुंरत बाद कैलाश मेनारिया को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मेनारिया पर हुए हमले के बाद हॉस्पिटल में सैकड़ो लोग जमा हो गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.