अपने विरोधियों को जघन्य किस्म के अपराधों में फंसाने के लिए पुलिस में दर्ज कराए जा रहे जघन्य किस्म के मामलो की राजस्थान के भरतपुर में झड़ी लग गई है। पिछले दिनों प्रॉपर्टी के मामले को लेकर अपने जेठ के चार लड़कों को एसिड अटैक जैसे गम्भीर मामले में झूठा फसाने की कलई खुलने के बाद अब रूदावल थाना क्षेत्र के खेरिया स्थित आईटीआई कॉलेज के मालिक के पुत्र की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश का मामला भी कतई झूठा पाया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आईटीआई कॉलेज के मालिक के पुत्र भानु ने अपने पड़ोसी रामकुमार गुर्जर, सानू गुर्जर तथा नवीन गुर्जर को झूठा फसाने के लिए खुद ही अपनी गर्दन काट ली थी। और इन तीनो को फंसाने के लिए खून से जमीन पर उनके नाम भी लिख दिए। मामले के खुलासे के लिए थानाधिकारी रूदावल मनीष शर्मा, हेडकांस्टेबल नरेन्द्र 1397, चौकी खेरिया मोड़ इंचार्ज हेडकांस्टेबल दिनेश चन्द 1529, पुलिस चौकी खेरिया मोड के कांस्टेबल कृष्ण कुमार 1675, वीरेन्द 1992 ब ऋषि 156 की भूमिका रही सराहनीय।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.