मेडिकल लैब मालिक ने युवती के साथ किया रेप, युवती ने फिर मिलने से मना किया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये अश्लील फोटो।

मेडिकल लैब मालिक ने युवती के साथ किया रेप, युवती ने फिर मिलने से मना किया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये अश्लील फोटो।

जयपुर : जयपुर में मेडिकल लैब के मालिक ने युवती से रेप किया फिर अश्लील फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
पीड़िता उसके यहां काम करने आती थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसके फोटो-वीडियो भी ले लिए। जब युवती ने जॉब छोड़ दी तो वह उसे मिलने के लिए धमकाने लगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने युवती के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। शास्त्री नगर थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने एक लैब संचालक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक शंकर इलाके में लैब चलाता है। पीड़िता 2019 में उसी लैब में काम करती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई। आरोपी शंकर ने युवती से नवंबर 2019 में रेप किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद फोटो वीडियो से धमकाकर कई बार रेप किया। आखिर युवती ने परेशान होकर लैब से काम छोड़ दिया। उसके बाद आरोपी युवक शंकर युवती को बार बार मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने जब मिलने के लिए साफ इनकार कर दिया तो आरोपी शंकर ने युवती को बदनाम करने की धमकी दी।
धमकी के बाद भी युवती नहीं मिली तो युवक ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद पीड़िता के रिश्तेदारों और परिजनों ने देखी तो युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक शंकर के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.