ज्ञापन
सवाई माधोपुर 24 दिसम्बर 2020
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डुंगर थाना क्षेत्र के गोज्यारी गांव में विगत माह हुवे मानसिंह गुर्जर हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पीड़ित पक्ष के लोगो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । पीड़ित पक्ष का कहना है कि हत्याकांड मामले में मलारना डूंगर थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है । हत्याकांड में 68 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक महज 5 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है । बाकी आरोपी आज भी फरार चल रहे है और आये दिन पीड़ित पक्ष को धमका रहे है । पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा लगातार जहाँ पीड़ित पक्ष को धमकी दी जा रही है वही पुलिस द्वारा भी पीड़ित पक्ष को ही धमकाया जा रहा है । पीड़ित पक्ष ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.