नाबालिग दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन

नाबालिग दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन

ज्ञापन

सवाई माधोपुर 01 जनवरी 2021

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर आज चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फरार चल रहे है । ग्रामीणों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और अलवर की तर्ज पर पीड़ित परिवार के एक परिजन को सरकारी नोकरी देने की मांग की है ।ग्रामीणों के अनुसार 20 दिसम्बर 2020 को आरोपियों द्वारा नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसे लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा चौथ का बरवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया था । लेकिन अभीतक पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया है । ग्रामीणों ने मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।

देखें विडियो

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.