बदमाशों ने लगाई कार में आग
सवाई माधोपुर 10 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हम्मीर नगर खेरदा में देर रात कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी । इतना ही नहीं तोड़फोड़ करने के बाद कार को आग के हवाले कर दिया l धूंधू कर जलती कार की लपटों को देख घर वालों ने बाहर आकर देखा तो कार आग के गोले में बदल चुकी थी ।जैसे तैसे कर घर वालों ने आग को बुझाया। तब तक कार आधी जल चुकी थी। पीड़ित धर्मेंद्र जांगिड़ ने मानटाउन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मानटाउन थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया । इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कार में तोड़फोड़ करने और आग लगाने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई ।पीड़ित धर्मेंद्र जांगिड़ ने आरोपियों की पहचान कर सभी आरोपियों के खिलाफ मानटाउन थाने में नामजद मामला दर्ज करा दिया है । पीड़ित धर्मेंद्र जांगिड़ का कहना है कि यह लोग पिछले कुछ दिनों से लगातार उस को धमकी दे रहे थे
देखें वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.