3.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार – बामनवास

3.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार – बामनवास

सवाई माधोपुर- बामनवास थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सवाई माधोपुर -बामनवास थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा के सुपर विजन में कार्यवाही करते हुए अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है । इसी के दौरान आज सूचना मिलने पर बामनवास थाना पुलिस ने थाना अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिपलाई पावर हाउस के पास एक युवक मुनेश मीणा पुत्र हरि सिंह ,निवासी बामनबास पट्टी कलां थाना बामनबास को अवैध पदार्थ स्मेक ,जिसकी मात्रा 3.28 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया।। व्रत अधिकारी तेज कुमार पाठक ने बताया कि बामनवास पुलिस ने इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है ।और इसी कड़ी में 10 जुलाई को इस कार्यवाही को अंजाम दिया तथा अनुसंधान बटोदा थाना प्रभारी जगदीश भारद्वाज को सौंपी गई।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.