भरतपुर में थाना पुलिस ने जीपीएस की मदद से चांदपोल क्षेत्र से चोरी गई जिस बाइक को बरामद किया है वह है स्थान है अनोखी होटल के पास तेजस्वी मोटर होरो इलेक्ट्रिक बाइक का शोरूम। शोरूम मालिक का कहना है कि उनका एक नौकर है जो बीते चार साल से यहां काम करता है, वह इस बाइक को लाया था और खड़ी कर के गया है और कह रहा था कि कल इस बाइक को ले जाएगा। नाैकर कमलपुरा का रहने वाला संदीप जाटव है। यह बाइक किसकी है, कहां से लाया मेरे को जानकारी नहीं है। पता चला है कि पुलिस ने जब उस बाइक को चोरी की होना बताया तो शोरूम मालिक ने अपने नौकर संदीप जाटव को फोन कर अपने शोरूम पर बुलाया, लेकिन उसे उक्त घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया। बताया जा रहा है कि संदीप जाटव जब मौके पर पहुंचा तो दूर से शोरूम के सामने भीड़ और पुलिस को देख वापस लौट गया। पुलिस को पूरा मामला सन्दिग्ध नजर आ रहा है और वह जाँच में लगी है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.