भरतपुर में उच्चैन थाना क्षेत्र के गाव बारहमाफी में पारिवारिक कलह के दौरान अपनी माँ के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर देने के आरोपी सगे बेटे को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि पुलिस ने मृतका के सौतेले वेट को भी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 18 मई को गाव बारहमाफी में पारिवारिक कलह के दौरान श्रीमती बिट्टी पत्नी मौहर सिंह धोबी की उसके सगे बेटे द्वारा सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी थाना उच्चैन नरेन्द्र सिह के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने मृतका के सगे बेटे 19 बर्षीय आकाश पुत्र मौहरसिह धोबी ब सौतेले बेटे 34 वर्षीय गब्बर धोबी को गिरफ्तार कर लिया
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.