रिछपाल सिंह गुर्जर हत्याकांड का पर्दाफाश-हिंडौन

रिछपाल सिंह गुर्जर हत्याकांड का पर्दाफाश-हिंडौन

करौली- हिंडौन सिटी- हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,पुरानी रंजिश का मामला
करौली- हिंडौन सिटी पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरअसल हिंडौन सिटी में 26 दिसंबर को निशुरियान का पूरा ,एनीकट के पास एक वृद्ध 70 वर्षीय रिछपाल गुर्जर की धारदार हथियारों से ,घर लौटते वक्त कुछ लोगों ने हत्या कर दी ।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पुत्र ने पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया ।करौली पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी पृथ्वी राम गुर्जर पुत्र झम्मन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। हिंडौन थाना प्रभारी नगेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। और आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पृथ्वी राम ने कुल्हाड़ी के बार से रिछपाल की हत्या की थी। दरअसल इन दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का मामला चल रहा था।

G News Portal G News Portal
80 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.