धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को जोरदार सफलता

धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को जोरदार सफलता

राजस्थान में भरतपुर संभाग के धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को जोरदार सफलता हाथ लगने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि मनियां थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद के रहने वाले हथियार तस्कर सोनू की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर 12 लोगों को गिरफ्तार कर 25 अवैध हथियार और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए है।मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद के रहने वाला हथियार तस्कर सोनू धौलपुर आकर हथियारों की सप्लाई कर रहा था। धौलपुर में हथियार सप्लाई की बात सामने आने पर जिलेभर में छापामार कार्रवाई की गई। हथियार सप्लाई के बारे में आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अलग से भी खुलासा करेगी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि अब तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 55 अवैध हथियारों के साथ 69 जिंदा कारतूस बरामद कर 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

 

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.