शराब ठेके के पास ही रहता है शराबियों का जमावड़ा-लालसोट

शराब ठेके के पास ही रहता है शराबियों का जमावड़ा-लालसोट

शराब ठेके के पास ही रहता है शराबियों का जमावड़ा
लालसोट 2 जनवरी। सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर रोक के बावजूद उपखंड मुख्यालय पर शराब ठेकों के पास ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।
बस स्टैंड के पास संचालित शराब ठेके से लोग शराब खरीदकर पास ही के एक कमरे में शराब पीते दिखाई देते हैं। यहाँ शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। ये शराबी आए दिन आसपास के क्षेत्र में उत्पात मचाते रहते हैं। जिससे आमजन व बस स्टेण्ड से आने जाने वाले राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इनके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से शराब ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस प्रशासन को अवगत कराने के बाद दो शराबियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जिम्मेदारी पूरी कर ली। उसके बाद वहाँ फिर वही हाल दिखाई दिया।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.