पुलिस की जगह गस्त पर चोर, कर दिया हजारों का माल पार-बालघाट

पुलिस की जगह गस्त पर चोर, कर दिया हजारों का माल पार-बालघाट

पुलिस की जगह गस्त पर चोर, कर दिया हजारों का माल पार

टोडाभीम बालघाट: कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच पुलिस भले ही गश्त न करे, लेकिन चोर पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए चोरों ने थाने से महज एक किलोमीटर ही समीप एक दुकान को निशाना बना लिया रात बिसन संबंध बाँध पे स्थित एक परचून की दुकान पर चोर धावा बोलकर वहां से गल्ले में रखी हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बिसन संबंध (घाटे)पर हनुमान जी के मंदिर के समीप परचून की दुकान व टी स्टॉल है। हर रोज की तरह गुरुवार रात भी अभय सिंह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया।

उन्होंने दुकान की टीन का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। उसके बाद चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 3 हजार रुपये नकदी व परचूनी का सामान बीड़ी, सिगरेट,गुटका, सहित तोल माप मैं लिए जाना बाला इलेट्रॉनिक काटा चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह अभय सिंह दुकान पर पहुंचा तो उसे दरवाजा टूटा हुआ मिला। यह देख व हैरान रह गया। पीड़ित ने सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और
पुलिस की और से टीम बना ली गयी है मामले कि जांच शुरू कर दी है
थानाधिकारी
मुरारी लाल मीणा

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.