चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना-महू कला

चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना-महू कला

गंगापुर सिटी- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना ,चांदी के छत्र सहित दान पेटी से उड़ाए रुपए।
गंगापुर सिटी -बीती रात महू कला में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम देते हुए मंदिर की मूर्ति पर रखे चांदी के छत्र व दान पेटी में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर लिया ।पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी को घटना का पता सुबह चला जब उन्होंने जाकर देखा। चोरों ने मंदिर के पीछे की दीवार को तोड़कर ढाई किलो के चांदी के छत्र सहित दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी पर भी हाथ साफ कर लिया ।सूचना पर महू कला थाना इंचार्ज वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि इस समय गंगापुर सिटी व उसके आस-पास कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है ।और जल्द से जल्द पुलिस को इस मामले का भी खुलासा करना चाहिए। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। जिस से उम्मीद है कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जा सकेगा।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.